ब्लॉक स्तरीय महिला समूह में बंटा गया राष्ट्रीय ध्वज | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
बदलापुर,जौनपुर। आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में हर हर घर झंडा फहराने के क्रम में विकास खंड बदलापुर के समस्त महिला समूहों के माध्यम से हर घर झंडा फहराया जाए के दृष्टिगत झंडा वितरण किया गया। बताते चलें कि केंद्र व प्रदेश की शासन व्यवस्था के अनुसार देश की आजादी के 75वें वर्ष में अमृतमहोत्सव पर्व का आयोजन किया गया है। जिसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी क्रम में खण्ड विकास कार्यालय बदलापुर के परिसर में खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में झंडा वितरण समारोह आयोजित किया गया। हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहरे के उद्देश्य से समूह की महिलाओं को राष्ट्र के गौरव सम्मानित ध्वज को स सम्मान समर्पित किया गया।राष्ट्र ध्वज पाकर देश की आधी आबादी के चेहरे खिल गये। इस अवसर पर रणजीत सिंह दुर्गेश तिवारी संजय सिंह,सहित खण्ड विकास कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments