वर्षा से किसानों के चेहरे खिले | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। क्षेत्र में पिछले दो दिनो से हुई मूसलाधार वर्षा से किसानो के मुरझाए चेहरे खुशी से अचानक खिल उठे हैं। बारिश के पानी से सभी खेत भर गये हैं। धान की रोपाई का कार्य युद्ध स्तर पर खेतों में इस समय देखा जा सकता है। खास तौर से धान रोपाई कार्य महिला किसानो को बखूबी करते हुए देखा जा सकता है। किसानो का कहना है यह बारिश धान की फसलो के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है।
No comments