धोखा देकर खाते से पैसा निकालना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले में साइबर अपराध कर बच पाना अपराधियों के लिए इतना सरल नहीं है क्योंकि जिले में ऐसे अपराधियों को पड़कने में जौनपुर साइबर सेल सक्रिय है और उन्हें सलाखों के पीछे डालने में वह तनिक भी देर नहीं लगाती। इसके मुख्य सूत्रधार साइबर क्राइम विशेषज्ञ ओपी जायसवाल हैं। रविवार को थाना बक्सा, साइबर व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से पैसा निकालने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, बायोमैट्रिक, व 2200 नकदी भी बरामद कर लिया।
जालसाजों के खाते से निकाल लिया पैसा
एसपी अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में थाना बक्सा द्वारा साइबर व संर्विलांस की मदद से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आवेदिका ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके खाते में आवास का पैसा आया था, बैंक से खाते का लेखा जोखा निकालने पर पता चला कि पैसा खाते से निकल गया है। जिसके सम्बन्ध में बक्सा थाने पर अभियोग पंजीकृत करने व प्रकरण की जांच व कार्यवाही हेतु साइबर सेल द्वारा की गई। साइबर व सर्विलांस टीम द्वारा प्रकरण की जांच की गई तो पता चला कि वादिनी के अगुंठे से बायोमैट्रिक निशान लगवाकर कर पैसा निकाल लिया गया है। जांच करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त बाल दिव्य भारती द्वारा वादिनी के आवास योजना के खाते को चेक करने के दौरान अपने मोबाइल में इन्सटाल ऐप एवं वायोमेट्रीक मशीन का उपयोग करते हुई अंगुठा लगवाकर खाते से पैसा निकाल लिया गया और पैसा नहीं आया है ऐसा बताकर गुमराह कर दिया। साइबर सर्विलांस की मदद से उ0नि0 विवेकानन्द सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त को हैदरपुर थाना बक्सा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में गोविन्द देव मिश्र प्रभारी सर्विलांस सेल जौनपुर, विवेकानन्द सिंह, थाना बक्शा जौनपुर मय टीम, ओम प्रकाश जायसवाल साइबर सेल, आलोक कुमार सिंह, अमरनाथ यादव, सर्विलांस सेल जौनपुर, संग्राम यादव, सत्यम गुप्ता, साइबर सेल जौनपुर शामिल रहे।
No comments