सड़क दुर्घटना में दो घायल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सिरकोनी,जौनपुर। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास सीमेंट शेड के खम्भे से टकराकर बाइक सवार शिक्षक तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। जहां दूसरे युवक की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के महरु पुर गांव निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ के सिरकोनी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह जगदीशपुर गांव निवासी मिथिलेश प्रजापति के साथ किसी कार्य से कबूलपुर बाजार की तरफ जा रहे थे। उक्त स्थान पर अज्ञात कारणों से बाइक अचानक असन्तुलित होकर एक दुकान में बने सीमेंट शेड के खम्भे से टकरा गयी। जिससे वे दोनों बाइक सवार गिर गये। बाइक चला रहे मिथिलेश प्रजापति के सिर में काफी गम्भीर चोट आई है। शिक्षक नेता संजीव सिंह को भी शरीर मे काफी चोट आई है। मिथिलेश की हालत गम्भीर है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर भिजवाया। जहाँ पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मिथिलेश कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पाकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला सहित काफी शिक्षक पहुंच गये।
No comments