हर घर तिरंगा पर पूर्व सांसद केपी सिंह ने किया संवाद | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला व सनराइज पब्लिक स्कूल में रविवार को हर घर तिरंगा को लेकर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद केपी सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, मान, शान और जान है। इसके सम्मान में हम हर कुर्बानी को तैयार है। श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास का महान राष्ट्रीय पर्व है। यह देश की एकता अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के साथ साथ आपस में सौहार्द कायम रखने का संदेश देता है। श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घरों के ऊपर तिरंगा अवश्य फहरना चाहिए। इसके लिए सभी पदासीन कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर लोगों को जागरु क करें। यहाँ से निकल कर खुटहन चौराहे पर उनका काफिला पहुंचा तो पिलकिछा की तरफ से आ रहे कांवरियो के जत्थे को देख वह रु क गये। उन्होंने सभी शिव भक्तो से भेंट कर उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, इसको लेकर जानकारी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव तथा संचालन किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने किया। इस मौके पर सोनू तिवारी, श्रीकृष्ण पांडेय, प्रेमचंद्र तिवारी, केशव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
No comments