गृह मंत्रालय के अलर्ट के बाद पुलिस ने किया रुट मार्च | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की किया अपील
खेतासराय,जौनपुर। श्रावण मास के शुरु वात के साथ ही कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलर्ट के बाद यूपी पुलिस सतर्कता बरत रही है। मंगलवार को खेतासराय एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने क़स्बे में रु ट मार्च किया। मुख्य चौराहे पर संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली। लोगों से अमन चैन की अपील की। मंगलवार की शाम एसओ पुलिस बल के साथ पुलिस बूथ से रु ट मार्च निकाला, पूरे क़स्बे का भ्रमण के बाद पुन: मुख्य चौराहे पर पहुँचकर समाप्त हो गया। इस दौरान एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह लोगों से कावड़ यात्रा को लेकर विचार विमशर््ा भी किया। किसी भी अफवाहों से बचते हुए पुलिस को जरूर सूचित करें। अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष के साथ एसआई राजेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, मंहगू यादव, संदीप यादव, अखिलेश मौर्य, राजकुमार यादव समेत महिला सिपाही भी साथ मे मौजूद रहे।
No comments