पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी:हसन अकबर | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
विद्यालयों में लगाये गये पौधे, बताया गया पौधों का महत्व
बक्शा,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में सोमवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम अभियान चलाया गया। इस मौके पर सभी प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में भी पौधरोपण किया गया। ग्राम प्रधानों द्वारा भी विद्यालयों एवं अन्य भूमि पर बड़ी संख्या में पौधे लगवाये गये। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कर्तिहा में प्रधानाध्यापक हसन अकबर खान ने भी पौधरोपण किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने अपने घरों पर कम से कम दो पौधे अवश्य लगाये क्योंकि बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे पौधे लगाये जायें जिससे अधिक ऑक्सीजन प्राप्त हो। इस मौके पर सहायक अध्यापक रामानंद यादव, सुहैल असगर खान, सुमन यादव, शिक्षा मित्र रीता यादव, रमेश चंद्र यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments