मनपा बच्चों की शिक्षा के प्रति समर्पित रहे अनिल सिंह: अधीक्षक अशोक मिश्र | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित वलनई वसाहत उच्च प्राथमिक मनपा हिंदी शाला, कांदिवली पूर्व के शिक्षक अनिल कुमार, राधेश्याम सिंह मनपा बच्चों की शिक्षा के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहे। अनिल कुमार सिंह के सेवा साफल्य सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए पश्चिमी उपनगर के अधीक्षक अशोक मिश्र ने उपरोक्त बातें कही।
समारोह की अध्यक्षता भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने कहा कि अनिलकुमार सिंह एक आदर्श शिक्षक के साथ-साथ अच्छे समाजसेवी भी हैं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व अधीक्षक यशवंत सिंह, डॉ शिवश्याम तिवारी, आदर्श मुख्याध्यापक रामराज पाल तथा और वह मुख्याध्यापक कमला प्रसाद से उपस्थित रहे।
सम्मानित अतिथियों के रूप में पूर्व मुख्याध्यापक सुशील कुमार दुबे, उमाशंकर सिंह ,ईश्वर देव पाल ,महेंद्र पासी, अशोक शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, रामचंद्र जैसवार, चंद्रभान बचई राम, मालती भट्ट, फूला देवी जायसवाल, सरोज बोईते , वरिष्ठ पत्रकार गुलाबधर पांडे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राजीव कुमार मिश्र ने किया।
No comments