दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी हज यात्रा से लौटे हाजियों की भीड़ | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
हज यात्रा 12 जुलाई को खत्म हो गई है और इस प्यारे से सफर से हाजी और उनके परिवार वाले भी वापस घर लौट आए है। एयरपोर्ट पर हाजी जैसे ही अपने परिजनों से मिले तो सभी काफी भावुक हो गए और गले लगाने लगे। घरवाले इस बात से भी खुश थे कि अल्लाह के दरबार में हाजिरी लगाकर वापस लौट आए हैं। कोरोना के कारण दो सालों से तक हज यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब भारत समेत दुनियाभर से लोग इस साल हज यात्रा पर गए। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत हाजियों की पहली फ्लाइट पहुंची।
पहली फ्लाइट में 410 हाजी भारत लौटे जिनमें से दिल्ली के 136, यूपी के 269, हरियाणा के 3 और जम्मू कश्मीर के 2 हज यात्री शामिल थे। सभी के परिवार वाले दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 2 बजे से इंतजार कर रहे थे। हिल्ली एयरपोर्ट पर हाजियों के परिजनों की काफी भीड़ लगी हुई थी। भारत लौटने के बाद सभी के चेहरे पर खुशी थी और अपने परिजनों को गले लगा रहे थे। बता दें कि मुसलमानों में एक बार हज यात्रा करना हर किसी का सपना होता है। हज इस्लाम की 5 सबसे बुनियादी चीजों में से एक मानी जाती है। हर मुसलमान हज पर तभी जाता है जब आपके पास काफी दौलत हो और आप आसानी से आ-जा सकें। घर में कोई परेशानी न हो।
No comments