विषधर के काटने से युवक की मौत | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के परियत गांव में एक युवक की रात में सोते समय विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी गांव 35 वर्षीय राजकुमार पटेल उर्फ गोरख पुत्र ऊदल अपने घर पर सोए थे। सोते समय भोर में उन्हें चारपाई पर किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इसकी जानकारी राजकुमार ने परिजनों को दी। परिजनों ने उपचार के साथ ही झाड़-फंूक करवाई लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शर्मिला, पुत्री सोनाली, पुत्र अंश समेत पूरे परिवार का रो-रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
No comments