नहर में बहता मिला अज्ञात महिला का शव | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सिकरारा,जौनपुर। शारदा सहायक नहर में रविवार की दोपहर लाजीपार गांव में गुलाबी रंग की साड़ी पहने अज्ञात महिला का बहता शव दिखाई दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के लाजीपार गांव के समीप शारदा सहायक नहर में अज्ञात महिला का औंधे मुंह शव बहते मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र पच्चीस से तीस वर्ष के बीच बताई जा रही, पुलिस शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर ढाई बजे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर शव निकलवाने में जुट गए। उक्त महिला गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए थी। निचला हिस्सा अर्धनग्न अवस्था मे था। शव को लेकर लोग तरह तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।
No comments