फडणवीस ने मोहन भागवत से किया मुलाकात | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
नागपुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार की रात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से नागपुर में संगठन के मुख्यालय में मुलाकात की।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की 30 जून को शपथ लेने के बाद नागपुर के विधायक फडणवीस का संघ मुख्यालय का यह पहला दौरा था। भाजपा नेता शहर के महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय में रात करीब सवा नौ बजे पहुंचे और45 मिनट बाद बाहर आए।
No comments