गुतारेस ने आबे की ‘जघन्य हत्या’ पर दुख जताया | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की ‘जघन्य हत्या’ पर शुक्रवार को दुख व्यक्त किया। जापान के पश्चिमी हिस्से नारा में आबे (67) को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई और उन्हें विमान से एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। आबे 2020 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस्तीफा देने से पहले, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में इस घटना ने न केवल जापान बल्कि दुनियाभर के लोगों को सकते में डाल दिया है। मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जघन्य हत्या से बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि वह आबे को वर्षों से जानते थे और वह बहुपक्षवाद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखेंगे।
No comments