सपा की बैठक में अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
विधायक ने कहा सदस्यों से मिलती है पार्टी को मजबूती
केराकत,जौनपुर। सपा कार्यकर्ताओं की मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें सदस्यता अभियान पर विशेष चर्चा हुई। क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कार्यकर्ताओं से केराकत में सबसे अधिक सदस्य बनाने का रिकार्ड बनाने की अपील की। कहा कि पार्टी में जितने अधिक सदस्य होंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने संगठन की जिम्मेदारी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को देने की वकालत की। बैठक में डॉ. हरिराम यादव, प्रमोद गौंड, लहरू यादव, मनोज चौहान, शिवपूजन प्रजापति, योगेश यादव अकेला, भगवती चंद सरोज, विजय कुमार यादव, कमलेश यादव, दूधनाथ यादव, अमर सिंह यादव, सुरेश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments