फंदे पर लटका मिला युवक का शव | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
महराजगंज,जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के अंगराह निवासी एक युवक का शव शुक्रवार को घर के अंदर पंखे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका पाये जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गये और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सत्यम उपाध्याय 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुरेश उपाध्याय अपनी मां और दादी के साथ घर रहता था। बताते हैं कि शुक्रवार को उसकी मां खेत में चली गई और दादी घर के बाहर बैठी थी इसी दौरान वह घर के अंदर चला गया और घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से झूल गया। कुछ समय बाद जब उसकी मां घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फांसी के फंदे से झूल रहा था। शोर शराबा सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गये और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया और घटना की जांच कर रही है।
No comments