पूर्व सांसद धनंजय सिंह जनता दल यू के बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। पूर्वांचल की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। धनंजय सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में मल्हनी से जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
बिहार में जनता दल यूनाइटेड के ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और इनका NDA से गठबंधन है। इससे साफ जाहिर है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में धनंजय सिंह सीधे मैदान में ताल ठोकेंगे। धनंजय सिंह के 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने से जिले का समीकरण बदल सकता है। आप को बता दें कि धनंजय सिंह भले ही विधानसभा चुनाव हारे पर उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई।
इससे पहले सांसद रहने पर उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाया। जिले में धनंजय सिंह को जिले की राजनीति में एक मजबूत स्तम्भ माना जाता है। उनका प्रभाव जिले की कई विधानसभा सीटों पर होता है, अभी उन्होंने अपनी पत्नी श्रीकला को जिले की प्रथम नागरिक यानी जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया तो वहीं एमएलसी चुनाव में धनंजय सिंह का जादू चला और भाजपा के बृजेश सिंह प्रिंसू दोबारा एमएलसी बने। धनंजय सिंह के विधानसभा चुनाव में बिहार के कई विधायक, मंत्रियों ने प्रचार किया था। अब यह देखना है आगामी लोकसभा चुनाव में धनंजय सिंह क्या रूख अपनायेंगे। महासचिव बनने पर जौनपुर में खुशी का माहौल है।
No comments