दोहरा खाने से हुए कैंसर ने ली एक और नौजवान की जान | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सपा के जिला महासचिव रिजवान हैदर राजा का हुआ निधन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रिजवान हैदर राजा शनिवार को कैंसर से अपनी जिंदगी की जंग हार गए। 30 वर्षीय समाजवादी पार्टी के युवा नेता रिजवान हैदर राजा का कैंसर का ऑपरेशन 24 नवंबर 2020 को मुंबई के प्रतिष्ठित डॉक्टर सुल्तान प्रधान द्वारा ऑपरेशन किया गया था । करीब 3 माह बाद वह वहां से वापस अपने गृह जनपद नगर के रिज़वी खाँ अटाला मस्जिद के पास रहने लगे। समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए राजा हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। दोहरा खाने से उनके मुँह में कैंसर हो गया था। 5 माह पूर्व मुंबई में डॉक्टर सुल्तान प्रधान ने उनको देखने के बाद बताया था कि शरीर के अंदर पुन: कई अंगों में कैंसर फैल गया जिसका इलाज मुमकिन नहीं है आखिरकार शनिवार की सुबह 7:30 बजे उनका निधन आवास पर हो गया। देर शाम उन्हें सदर इमामबाड़ा में सुपुर्दे खाक किया गया। मौलाना मेराज हैदर ने नमाजे जनाजा पढ़ाया व मजलिस पढ़ी। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, शकील अहमद, सभासद साजिद अलीम, पूर्व सभासद इरशाद मंसूरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव, विधायक लकी यादव, रु खसार अहमद, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ,युवा सपा नेता श्रवण जायसवाल, सभासद अलमास अहमद, कांग्रेस के जिला महासचिव आजम जैदी,नयाब हसन सोनू,हसन ज़ाहिद खान ''बाबू'' सभासद सदफ हैदर ,पत्रकार हसनैन क़मर दीपू,पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहाल हैदर, जिला अध्यक्ष मेराज हैदर,सहित कई गणमान्य लोगों ने राजा के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि दी।
कल तक जिसने पार्टी की मदद की आज उस परिवार को मदद की जरूरत
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रिजवान हैदर राजा एक ऐसा सच्चा सिपाही था जिसने कैंसर होते हुए भी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए चुनाव प्रचार किया। उसको पता था की इस स्थिति उसकी जान भी जा सकती है। हम लोगों ने मना किया बावजूद इसके राजा समाजवादी पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता का फर्ज निभाते हुए अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार में लगा रहा वो अपने नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहता था। आज अब ये सवाल उठने लगा कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव राजा सामाजवादी जैसे समर्पित कार्यकर्ता के गरीब परिवार वालों की आर्थिक मदद करेंगे या फिर इसे भी भूल जाएंगे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव अपने होनहार जिला सचिव के लिए कुछ कुछ करते रहे, ऐसे में अब उनकी जिम्मेदारी भी और बढ़ गयी की वो अपने इस कार्यकर्ता को उसका हक़ दिलाने में मदद करें।
No comments