रास्ते के विवाद में मारपीट, जिला पंचायत सदस्य सहित दो घायल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। क्षेत्र के करियांव गांव में शनिवार की देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से जिला पंचायत सदस्य राहुल कुमार सहित दो लोग घायल हो गए। गोली चलने की भी बात कही जा रही है, जबकि पुलिस इस बात से साफ इंकार कर रही है। करियांव गांव में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ व दूसरे पक्ष के लोगों के बीच रास्ते को लेकर कई महीनों से तनातनी चली आ रही है। कई बार दोनों पक्षों में मारपीट होने के साथ ही फायरिंग भी हुई थी। मुकदमा चल रहा है। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में शुरु हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक पक्ष से भीम आर्मी के कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य राहुल कुमार जबकि दूसरे पक्ष से पवन सिंह घायल हो गए। गोली चलने की सूचना पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनो पक्षों को थाने लाकर पुलिस लिखापढ़ी में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रास्ता के विवाद में दोनों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्ष का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गोली चलने की बात निराधार है।
No comments