24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मड़ियाहूँ,जौनपुर। स्थानीय तहसील के अंतर्गत सुभाष पुर गांव स्थित चौरा माता मंदिर के पास 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में दिनांक 10 जुलाई से 13 जुलाई के कार्यक्रम में आज अंतिम दिन गुरु पूर्णिमा पर्व पर 24 कुंडो पर क्षेत्र से आए हुए पीत वस्त्रों में भाई बहनों ने यज्ञ भगवान को अपनी आहुतियॉ समर्पित किया। यज्ञ तीन पारियों में हुआ यज्ञ में पूर्णाहुति करने के लिए पूर्व विधायक डॉक्टर लीना तिवारी ने भी आहुतियां डाली यज्ञ में नामकरण संस्कार विद्यारंभ संस्कार श्री राम जानकी पब्लिक स्कूल के सभी बच्चों का हुआ। तीन मुंडन संस्कार किया गया 15 लोगों ने दीक्षा संस्कार कराया यज्ञ में श्री राजेश मिश्र के द्वारा वृक्षारोपण कराया गया । यज्ञ के पश्चात भोजन प्रसाद की व्यवस्था थी क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात शाम के कार्यक्रम में 2400दीपक की प्रकाश में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाते हुए एक एक बुराई छोड़कर के एक एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प सभी परिजनों ने लिया यज्ञ के आयोजक सुनील मिश्र ने कहा कि यह 2010 से गुरु पूर्णिमा पर्व यहां पर मनाया जा रहा है उसी वर्ष सुभाष पुर गांव शांतिकुंज हरिद्वार में प्रजामंडल महिला मंडल का रजिस्ट्रेशन हुआ था । तभी से इस आयोजन से क्षेत्र वासियों को बहुत लाभ मिलता है क्षेत्र की जनता का अपार श्रद्धा इस कार्यक्रम में जुड़ा हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर ब्राह्म देव मिश्र, सुरेंद्र नाथ तिवारी, उपेन्द्रनाथ तिवारी, छोटे लाल यादव, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, अशोक मिश्रा ,दिनेश ओझा, अभिषेक तिवारी, संजय मिश्र, गुड्डू तिवारी, राजकुमार तिवारी, राधेश्याम यादव, राजेश मिश्रा, सौरभ मिश्र, प्रिंस, अभिषेक मिश्र, निशांत, अनिरु द्ध आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन सुनील मिश्र ने किया।
No comments