भाई जगताप के एमएलसी निर्वाचित होने पर डॉ. किशोर सिंह ने दी बधाई | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप को विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह ने दक्षिण मुंबई स्थित एमआरसीसी के मुख्यालय जाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सपरा, मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भूषण पाटील उपस्थित रहे। भाई जगताप ने डॉ किशोर सिंह को उनके जन्मदिन (29 जून) की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
No comments