सीओ ने खेतासराय में निकाला रूट मार्च | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
खेतासराय,जौनपुर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी शाहगंज अंकित कुमार ने नगर से लेकर बॉर्डर तक पुलिस हूटर बजाते हुए मार्च निकाली। युवाओं को समझाया भी इस तरह के विरोध प्रदशर््ान से आपका भविष्य खुद दांव पर आ जाएगा। जिले में युवाओं को उग्र प्रदशर््ान देख पुलिस प्रशासन के हथपांव फूल गए। लेकिन अब पुलिस के कड़े ऐक्शन के चलते स्तिथि नियंत्रण में है। हालांकि शाहगंज सर्किल क्षेत्र में अग्निपथ को लेकर विरोध सामने नहीं आया। सोमवार की सुबह सीओ के साथ एसओ विजुवेंद्र सिंह नगर में मुख्य रोड पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त निकाला। इस दौरान लोगों को समझाते दिखे। खेतासराय क्षेत्र में युवाओं का किसी तरह विरोध सामने नही आया फिर भी पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से कोई जोखिम नही लेना चाहती है। मनेछे, गुरैनी, जपटापुर, फरीदपुर,भदैला मानी, बरंगी, जमदहा सहित एक दर्जन लिंक मार्गो पर पुलिस हूटर बजाते हुए वाहन से गश्त करते दिखे। पुलिस की अधिक सतर्कता से लोग दहशत में दिखे। एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में मार्च निकाला जा रहा है। भ्रमित युवाओं हिंसक आंदोलन न कर पाएं इस वजह से अधिक सतर्कता बरती जा रही है।
No comments