किशोरियों ने पिता संग तीन पर लगाया दुष्कर्म का आरोप | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
पीड़िता की मां ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां नाबालिग किशोरियों ने अपने पिता के साथ ही दो से तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि वे नशीला पदार्थ खिलाकर कई माह तक उनके साथ दुष्कर्म करते रहे। आरोप यह भी है कि पिता ने हैवानियत की हद पार करते हुए मामले को किसी से बताने पर बेटियों समेत उसकी मां को जान से मार देने की धमकी भी देता रहा। पीडि़ता की शिकायत पर सुरेरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों ने अपने मां संग सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता समेत दो से तीन अन्य लोगों पर कई मॉह से दुराचार करने का आरोप लगाया है। किशोरियों की माने तो उनकी मां ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। मां के घर पर न रहने पर पिता अपनी ही नाबालिग पुत्रियों से दुराचार करता था तथा अपने द्वारा किए गए कुकृत्य की जानकारी मां समेत किसी अन्य को देने पर किशोरियों की मां व उनको जान से मार देने की भी धमकी देता था। जिसके डर वश किशोरियों ने अपनी मां तक को मामले की जानकारी नहीं दी और पिता द्वारा दुष्कर्म किया जाता रहा। आरोप है कि इसी बीच पिता अपनी एक पुत्री को लेकर मुंबई चला गया। वहां भी अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से कुछ दिन अकेले जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद नशीली पदार्थ देकर अपने दो तीन अन्य साथियों संग दुष्कर्म करता रहा। मुंबई से वापिस घर लौटने पर पिता की इस हरकत से आजिज आकर उसकी नाबालिग छोटी बेटी ने किसी तरीके से हिम्मत जुटाकर पिता के कुकृत्य की जानकारी अपनी मां से बताइ तो मां ने दांतो तले उंगली दबा ली। छोटी बहन की साहस से बड़ी बहन भी अपनी आप बीती मॉ को बताई। दोनों किशोरियों ने मां के साथ सुरेरी थाने पर पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। शिकायत पर सुरेरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी श्रीप्रकाश राय ने बताया शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी।
No comments