पंचतत्व में विलीन हुए लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुभाष | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। पिलकिछा गाँव के बियसियां मजरा निवासी लोकतन्त्र रक्षक सेनानी 56 वर्षीय सुबाष चन्द्र तिवारी का गुरु वार की देर रात पैतृक आवास पर निधन हो गया। घटना की जानकारी होते ही उनके घर पहुंचे शाहगंज तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने शव पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं दल बल के साथ पहुँचें थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दाह संस्कार गांव के गोमती नदी तट पर किया गया। मुखाग्नि उनका भतीजा कन्हैया लाल तिवारी ने दिया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान कमलाशंकर तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी आदि ने भी उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया।
No comments