वांक्षित गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। थाना महराजगंज पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 6/22 धारा 436 भादवि से सम्बन्धित वांछित बृजेश सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी बेदौली थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम एवं गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो के अनावरण के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण, निर्देशन मे थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल थाना महराजगंज के नेतृत्व में उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित वाँछित बृजेश सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी बेदौली थाना महराजगंज उम्र 25 वर्ष, को उसके घर बेदौली से गुरूवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
No comments