हम मछली शहरी संगठन की न्यू डाली गई | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
रचनात्मक कार्यों के लिए कई प्रस्ताव पारित
जौनपुर। जनपद के रामाश्रम कॉलोनी मंडी अहमद खां, देवेश गुप्ता के आवास पर एक बैठक रविवार को की गई। जिसमें मछली शहर तहसील क्षेत्र के ऐसे लोग जो की मछली शहर के रहने वाले हैं और जनपद मुख्यालय पर अब बस गए हैं ऐसे लोगों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकमत से स्वीकृती दिया कि इस नई संस्था का नाम 'हम मछली शहरी" रखा जाए। इस संस्था के माध्यम से अपने क्षेत्र के भूले बिछड़े बंधुओं को एकजुट करके कुछ रचनात्मक कार्य किए जाएं। बैठक का संचालन करते हुए सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि काफी समय से इस बारे में विचार किया जा रहा था जो कि आज फलीभूत हो रहा है। अनेक ऐसे संभ्रांत और प्रतिभावान व्यक्तित्व हमारे क्षेत्र में हैं जिन्होंने शिक्षा, राजनीति, न्याय, सामाजिक कार्य, जनिहत मे उच्च पदों पर रहते हुए भी अनेक उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन सब का उत्साह वर्धन और सम्मान करते हुए उन्हें और अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस संगठन के सभी सदस्य एक दूसरे के सुख दु:ख में सहयोगी बने और किसी भी समस्या को सामूहिक शक्ति के रूप में प्रयोग करके निराकरण किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रमोद वाचस्पति ने कहा की हालांकि आज के व्यस्ततम जीवन में किसी को समय नहीं है फिर भी इसी में से कुछ समय निकालकर सभी को जन हित, राष्ट्र हित और समाज हित के लिए उन्हें कुछ ना कुछ योगदान अवश्य करना चाहिए। ये योगदान तन मन और धन तीनों या तीनों में से किसी एक के द्वारा भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यही पशु प्रवित्ति है कि आप आप ही चरे, वहीं मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे। कार्यक्रम के आयोजक देवेश कुमार गुप्ता ने सभी आए हुए सम्मानित मित्रों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज की यह बैठक महज एक शुरु आत है। अभी इसमें तमाम ऐसे मित्रों को जोड़ा जाएगा जो अभी तक हमारे संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में संगठन को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाने का इरादा है। इस संगठन के माध्यम से हम कुछ नया काम करना चाहते हैं। समाज में नई चेतना, नया जागरण, नया संदेश देकर अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान कर के आपसी प्रेम व्यवहार भाईचारा सौहार्द पूर्ण वातावरण का निर्माण करके अपने जनपद के नाम को गौरवान्वित किया जाएगा।
No comments