कांग्रेसियो ने कलेक्ट्री कचहरी परिसर में किया विरोध प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेसियों ने अपने नेता राहुल गाँधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा फ़र्जी तरीके से प्रताड़ति करने के विरोध में जिला कांग्रेस एवं शहर अध्यक्ष ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर योगी मोदी सरकार के विरु द्ध की नारेबाजी की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को वर्तमान भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा विगत कई दिनों से लगातार निराधार और मनगढ़ंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया जा रहा है। भाजपा द्वारा बिना किसी सबूत और तथ्यों के राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए ईडी का दुरु पयोग किया जा रहा है। पुलिस द्वारा असंवैधानिक तरीके से कांग्रेस मुख्यालय की किलेबंदी कर दी गई है। वरिष्ठ नेताओ और पदाधिकारिओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। कई वरिष्ठ नेता कई प्रदेशो के वर्तमान एवं पूर्व मुख्यमंत्रीओ को घरो में नजरबन्द कर दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेसी नेताओ और कार्यकर्ताओ को बेरहमी से मार पीटकर दूर दराज के थानों में बंद कर दिया गया है। भाजपा सरकार शांतिपूर्ण प्रदशर््ानों और एकजुटता को कुचलने के लिए पुलिस बल का प्रयोग कर रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारीओ के साथ कलेक्ट्री स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदशर््ान किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौप्ंाा। इस अवसर पर प्रदेश महसचिव धर्मेन्द्र निषाद, परवेज़ हसन , शशांक राय, रविन्द्र मिश्रा, राकेश उपाध्याय, अनिल सोनकर, राजीव सिंह, कमला तिवारी, रमेश पाल, राम सिंह पटेल, बाल कृष्ण शुक्ला, लालता चौधरी, राकेश सिंह डब्बू आज़म ज़ैदी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, अजय सोनकर, विकास तिवारी, रेखा सिंह, विनय शुक्ला, मदन मिश्रा, सन्तोष गिरी, राज कुमार निषाद, अमन सिन्हा, आदिल, विजय यादव, देव राज पाण्डेय, गौरव मौर्या, अतीक अहमद, राज कुमार गुप्ता, सचिन चौरसिया, जय प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments