पत्रकार अजय सिंह का असमय जाना अपूरणीय क्षति है:अमित सिंह | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
उत्तर प्रदेशिय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आयोजित की शोकसभा
सिकरारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में एक शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के असमय मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि अजय सिंह जैसे निर्भीक निडर ईमानदार पत्रकार का असमय अपने बीच से जाना अत्यंत ही दु:खद एवं पत्रकारिता जगत तथा पूरे जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अजय सिंह न सिर्फ एक कुशल एवं प्रखर पत्रकार थे बल्कि सहजता सरलता के प्रतिमूर्ति थे। दु:ख की इस घड़ी में प्राथमिक शिक्षक संघ उनके परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर जिलामंत्री सतीश पाठक, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, उपाध्यक्ष सतीश सिंह, राजेश सिंह, उमेश यादव, अतुल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संतोष बघेल, शैलेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सरोज सिंह, दिवाकर चौहान, भूपेश सिंह ,राजीव रत्न तिवारी, मुन्ना लाल, स्वतंत्र कुमार, विशाल सिंह, प्रदीप सूर्या, सुधाकर, पारसनाथ यादव, अजय सिंह, राजीवमणि त्रिपाठी, अजीत सिंह, राजीव लोहिया, राजीव उपाध्याय, गिरीश सिंह, संतोष सिंह, रोहित सिंह, सजल सिंह, धनंजय मिश्र, उमेन्द्र सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
No comments