करोड़ो रुपए की लागत से बन रहा पर्यटन स्थल | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के गांव में बन रहा रौहा ताल 6 ग्राम पंचायतों तक फैला है
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के रौहा ताल के दिन अब निखरने वाले हैं। इस ताल के जीर्णोद्धार के लिए जगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शासन को पत्र भी लिखा था। रौहा ताल कई किलोमीटर में स्थित है और यह धनुषाकार है। लोगो का ऐसा मानना है कि जब भगवान श्री राम सीता और लक्ष्मण के साथ वन जा रहे थे तो इसी स्थान पर अपना धनुष रखे थे जिसके कारण यह धनुषाकार है। यह ताल छ ग्राम पंचायतों तक फैला है जिसमे बखोपुर, रामपुर भभरा, सुल्तानपुर, सराय भोगी, मिश्रमऊ और साडीकला स्थित है। रौहा ताल के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। जब दिनेश कुमार सिंह जिले के जिलाधिकारी थे तभी इसके लिए धन प्रस्ताव पास हो गया था। खंड विकास अधिकारी सचिन भारती ने बताया कि इस ताल के निर्माण हो जाने से अत्यधिक मात्रा में जल संग्रह होगा। चारों तरफ वृक्षारोपण, लाइट, बैठने के लिए बेंच आदि लगाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रु पए खर्च करने की व्यवस्था है। बारिश से पहले प्रयास है कि ताल का विकास कार्य पूर्ण हो जाए। इस ताल पर कई गांव के लोगो ने अतिक्रमण भी कर रखा है जिसे जल्द ही हटाया जाएगा। इस ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। इस ताल के निर्माण से सैकड़ों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है।
No comments