भारत विकास परिषद द्वारा कार्यशाला आयोजित | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
संस्थापक की 102वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा परिषद के संस्थापक सूरज प्रकाश की 102वी जयंती पर महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं की कार्यशाला का आयोजन महिला संयोजिका बबिता जायसवाल के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक ब्यूटीशियन खुशबू जायसवाल द्वारा महिलाओं एव लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक तरीके बताए। चेहरा, बाल एव सौदर्य संबंधित तमाम तरीको को बताया। लोगो को अपने चेहरे को कैसे झुर्रियों से बचाये दो, मुंहे बालो को कैसे ठीक करे अधिक मात्रा में क्रीम इत्यादि के प्रयोग से होने वाले दाग धब्बो से अवगत कराया। महिला संयोजिका बबिता जायसवाल ने आये हुए लोगो का स्वागत करते हुये कहा कि आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में महिलाएं को अपने स्वास्थ्य एव चेहरे के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पूर्व महिला संयोजिका कमला साहू,निशा गिरी, मीनू श्रीवास्तव,स्वेता अग्रहरि, अनुराधा भाटिया,अंजली साहू,ममता साहू,ऋषिका जायसवाल अंजली जायसवाल सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं। आभार प्रकल्प प्रमुख रेखा जायसवाल ने व्यक्त किया।
No comments