आगजनी का आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
तेजीबाजार,जौनपुर। हत्यारोपी के घर हुई आगजनी के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित वृजेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के वेदौली निवासी कृपाशंकर सिंह पुष्पा सिंह एवं भोले सिंह 11 अक्टूबर 2021 को जितेंन्द्र सिंह की हत्या के मामले में जेल में निरु द्ध थे। ऐसे में 14 जनवरी को उनके घर आगजनी के मामले में उनके रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने जितेंन्द्र सिंह के पुत्र वृजेश सिंह पर आगजनी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें बृहस्पतिवार की सुबह थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष शुक्ला एवं चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र सिंह ने आगजनी के आरोपी बृजेश सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
No comments