मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है योग: पुष्पराज | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भाजपा ने प्रत्येक शक्ति केंद्र पर शिविर लगाकर किया योगा
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को देश भर में 75,000 स्थानों पर योग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उसके सभी पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में शिरकत कर योगाभ्यास किया। इसी क्रम में मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सांगठिनक प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर दक्षिणी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्राह्म विद्या मंदिर, सिटी स्टेशन पर योगा किया। शुभारंभ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित कार्यकर्ता और आम जनसमूह से उन्होंने कहा कि आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। क्योंकि हम स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष में है इसलिए भाजपा इसे एक व्यापक और विराट स्वरूप में आयोजित की है। 75 वां वर्ष है इसलिए 75,000 हजार स्थानों पर भाजपा द्वारा योग दिवस मनाया गया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर कर्नाटक के मैसूरु में उपस्थित रहकर मैसूर पैलेस ग्राउंड में 15 हजार लोगों के साथ योग किये। योग दिवस में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री, पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और सभी पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता किये। उन्होंने जनपद वासियों से भी योगा करने की अपील करते हुए कहा कि वह अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बेहतर संतुलन के लिए योग करें।संचालन प्रदीप तिवारी ने किया एवं आये हुए अतिथियों का आभार कार्यक्रम संयोजक एवं नगर उपाध्यक्ष बसंत प्रजापति ने किया। योग शिक्षक अमरनाथ अग्रहरि ने योगाभ्यास कराया एवं योग शिक्षक अजय कुमार उपाध्याय ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला महामंत्री ई. अमित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र एवं सदर लोकसभा संयोजक सुबाष कुशवाहा, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, नगर महामंत्री सतीश सिंह त्यागी, नगर उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश निषाद, अभिषेक श्रीवास्तव, जय विजय सोनकर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी, नगर मंत्री दीपक मिश्रा, रीता पटेल, राकेश श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिव कमल मौर्य, जयप्रकाश गुप्ता, अभिनव ब्राह्म व अन्य पदाधिकारी और आम जन समूह उपस्थित रहा।
No comments