संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता मिला महिला का शव | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
खेतासराय,जौनपुर। क्षेत्र के रानीमऊ गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को सुबह एक महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला। परिजनों ने शव को पंखे से उतारने के बाद पुलिस और महिला के मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी सर्वेश रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश में रहता है। उसके अन्य भाई अलग रहते हैं। घर पर सर्वेश की पत्नी लक्ष्मी 24 अपने दो वर्षीय पुत्र दिव्यांश और सास कलावती के साथ रहती थी। ससुर की मौत हो चुकी है। सुबह 9 बजे के करीब उसकी सास कमरे में गई तो बहू लक्ष्मी का शव पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सास कलावती दहाड़े मारकर चीखने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जुट गए। लक्ष्मी के शव को पंखे से नीचे उतारा। जानकारी होने पर पहुंचे मृतका के पिता छटंकी प्रसाद मौके पर पहुंचे। मृतका का मायका क्षेत्र के जमदहां गांव है शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थीं। सीओ शाहगंज अंकित कुमार और नायब तहसीलदार अमित सिंह भी छानबीन करने पहुंचे। मृतका के मायका और सुसराल वालों ने मृतका के मृत्यु के कारण के बारे में बताने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया रानीमऊ गांव में मृतका के संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकने की सूचना मिली है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिऐ भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कारवाई की जाएगी।
No comments