कमजोर बूथ पर एबीसी कैटेगरी बनाकर अभी से करें मेहनत : पुष्पराज सिंह | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मिशन 2024 की तैयारी को लेकर 31 जुलाई तक चलेगा बूथ सशक्तिकरण अभियान
जौनपुर। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 की तैयारी को लेकर 31 जुलाई तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी। उसी के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के लिए समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सफलतम् 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज बूथ सम्पर्क अभियान का शुभारंभ जौनपुर विधानसभा के दक्षिणी मण्डल के नागरिकों से सम्पर्क कर आदरणीय मोदी जी के उपलब्धियों पर चर्चा कर के पत्रक का वितरण किया। सम्पर्क करते हुये कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुये कहा कि कमजोर बूथ पर अभी से मेहनत करनी होगी उन्होंने पदाधिकारियों को बताया की जिन बूथों पर हम विधानसभा के चुनावों में कमजोर रहे हैं हमें उन बूथों पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कुछ बूथ अभी भी ऐसे हैं जहां हमें थोड़ी ज्यादा मेहनत करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने कहा हर विधानसभा क्षेत्र से ऐसे बूथ खोजें जिन पर पार्टी का प्रदशर््ान अच्छा नहीं रहा। उन्ही बूथों पर काम करके उन्हें मजबूत करना है। बूथों को सी ग्रेड से बी और बी से ए ग्रेड में लाना है। उक्त अवसर पर नगर दक्षिणी की मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, राजेश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
No comments