सड़क का निर्माण नहीं होने पर होगा घेराव: विवेक रंजन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर बाजार में क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क, चलना दूभर
धर्मापुर, जौनपुर। शहर के प्रमुख मार्ग पर गड्ढों से राहत देने के लिए सड़क निर्माण भले ही किया जा रहा हो लेकिन जिला मुख्यालय से केराकत तहसील को जोड़ने वाले मार्ग पर गड्ढे होने से वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल में चलना मुश्किल हो रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। चालकों को धूल से दिखाई न देने पर दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। मंगलवार को सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने परियोजना निदेशक नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया वाराणासी को पत्र सौंपा। सपा प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव जौनपुर मुख्यालय से केराकत तहसील को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर धर्मापुर बाजार में टूटी सड़क का मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने ने जल्द निर्माण नहीं कराये जाने पर विभाग के दफ्तर का घेराव की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा धर्मापुर बाजार में सड़क खस्ताहाल हो गयी है। जगह जगह गड्ढे हो गये हैं। चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन का चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क की उड़ती धूल से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। ·ाांस व एलर्जी के रोगियों को परेशानी हो रही है। घाव में इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। सड़क पर गड्ढे व धूल से वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता है। जौनपुर केराकत शहर का है प्रमुुख मार्ग। गाजीपुर की ओर से शहर में प्रवेश करने के लिए अधिकांश वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। इसके साथ ही जिले के अधिकांश गांव के किसान भी अपनी उपज मंडी इसी मार्ग से लाते हैं। ऐसे में यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रतिदिन लगभग हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। सपा प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा धर्मापुर बाजार के मुख्य सड़क पर उड़ रही धूल से आंखों व अन्य बीमारियां के होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराई जाए। जिससे यातायात सुगम हो सके।
No comments