मीरा रोड के विकास कार्यो में जुटे भाजपा नगरसेवक | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर। मीरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में मनपा प्रभाग क्रमांक- 21 के भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, सभापती वंदना संजय भावसार, नगरसेविका सीमा कमलेश शाह, नगरसेवक अनिल रावजीभाई विरानी के प्रयासों से प्रभाग क्र.-21 मे साई कम्प्लेक्स से अभ्युदय बैंक पूनमविहार तक गटर के उपर स्टैंप कंक्रीट का काम और शांती विहार सी-7 से बी-2 तक गटर के उपर स्लैब डालने के काम का भूमिपूजन 4 जून शनिवार को सुबह- 10 बजे प्रमुख मान्यवरों के उपस्थिति में किया गया।
भूमिपूजन के कार्यक्रम में भाजपा, नगरसेवक, नगरसेविका, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ स्थानीय रहिवासी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाये। स्थानीय नगरसेवक मनोज दुबे ने बताया कि शांती विहार मे गटर खुले होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय रहिवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए गटर के उपर स्लैब डलवाने का काम किया जा रहा है।
No comments