भाजपा परशुरामपुर मंडल पदाधिकारियों की हुई बैठक | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचानें का लिया गया संकल्प
बख्शा,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की परशुरामपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को बसारतपुर गांव में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरु वात जिला मंत्री प्रमोद यादव ने डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हर गांव के जन जन तक कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचने की अपील किया और साथ में अग्निपथ योजना को लेकर जिले मे हुई घटना की कड़ी निन्दा किया। पार्टी के सेक्टर प्रभारी ओम प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक सदस्य संकल्प लेकर आईटी और सोशल मीडिया टीम से समन्वय स्थापित कर सरकार के प्रति फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करे। मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय ने आगामी होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारी पर चर्चा कर सभी पदाधिकारियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा सक्रिय होकर आने वाले कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव और अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दिग्विजय सिंह, सभी सेक्टर संयोजक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन और बूथ की मजबूती के लिए प्रतेक कार्यकर्ता संकल्प लेकर सक्रिय हो कर क्षेत्र के लिऐ काम करे। कहा कि आईटी सेक्टर और सोशल मीडिया और अधिक सक्रिय हो संगठन से ही कार्यकर्ताओं की पहचान होती है। कार्यकर्ता व संगठन के बीच अनन्य सम्बंध है दोनो एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने मण्डल के तमाम बूथ को मजबूत करने पर बल दिया। मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दत्त उपाध्याय ने आगमी होने वाले कार्यक्रम की योजना बनाई और सभी को उसकी जानकारी दी। कार्यकर्म का संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव और मिडिया प्रभारी दिग्विज सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी सेक्टरों के सेक्टर सयोंजक,मडल मंत्री अनिल गुप्ता व आई टी सह संयोजक सन्तोष , आईटी प्रमुख दुर्गेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
No comments