पीयू के शिक्षणेत्रर कर्मचारी संघ क्रमिक अनशन पर | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
चार सूत्रीय मांगों को लेकर बढ़ी रस्साकशी
सरायख्वाजा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी 4 सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठ गए और विश्वविद्यालय अधिकारियों के विरोध में नारे लगाए। लोगों का कहना है जब तक मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक वह इसी तरह बैठे रहेंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रशासनिक भवन परिसर मे क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। क्रमिक अनशन शुरू करने के पीछे उनके प्रमुख मांगे मे विश्वविद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की श्रेणीवार परीक्षा सूची अविलंब प्रकाशित की जाए। कार्यपरिषद की बैठक 10- 12- 2018 के निर्णय के क्रम में विनियमित कर्मचारियों को रिक्त पद पर समाहित किया जाए। अधिसख्य पद पर कार्यरत कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु के पश्चात उनके पाल्यो को नौकरी प्रदान की जाए और सभी श्रेणी के रिक्त पदों पर वरिष्ठतम क्रमवार कर्मचारियों की समायोजित, प्रोन्नित प्रदान की जाए। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की जो मांगे हैं वह जायज है और उन मांगों के लिए अनशन चलता रहेगा। महामंत्री केशव यादव ने भी कर्मचारी संघ समस्याओं और उनकी मांगों को निदान करने की मांग की। कर्मचारी नेता राधेश्याम सिंह मुन्ना ने कहा कर्मचारी की प्रमुख मांगे अभिलंब पूरा किया जाए,अन्यथा हमेशा लड़ाई चलती रहेगी। उपाध्यक्ष रामजश मिश्रा ने कहा कि वि·ाविद्यालय अधिकारी अपनी हठधर्मिता छोड़ें और कर्मचारियों की बात को मान लें ।इस मौके पर कपिल कुमार त्यागी, शारदानंद उपाध्याय, बिहारी लाल गुप्ता ,महेंद्र यादव,जैसलाल,डॉ. दिलगीर हसन, ऋषि रघुवंशी, सुनील कुमार सिंह, अखिलेश शुक्ला, राधेमोहन यादव ,नंदकिशोर सिंह ,राम नारायण सिंह, राधेश्याम सिंह ,रमेश सिंह मौजूद रहे।
No comments