मनपा के आदर्श मुख्याध्यापक रहे रामनिरंजन मिश्र का निधन | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग से मुख्याध्यापक के पद पर सेवानिवृत्त हुए पंडित रामनिरंजन मथुरा मिश्र का 86 वर्ष की उम्र में 9 जून को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के बक्सा क्षेत्र के बसालतपुर गांव के मूल निवासी पंडित राम निरंजन मिश्र के निधन पर अनेक मनपा शिक्षकों एवं सामाजिक संस्थाओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।
No comments