सरजू प्रसाद शैक्षिक व सांस्कृतिक संस्था ने मनाया योग दिवस | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। अमृत योग सप्ताह के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट कैंपस में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष व डाक विभाग के पीआरआई पद से सेवानिवृत्त फूलचंद भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता काली प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतवर्ष की योग विद्या शा·ात है जो हमारी महान ऋषि मुनियों के त्याग और तपस्या का देन है। हम इससे जीवन संवर्धन कर अपना सर्वांगीण विकास करते हैं। योग से ही पूरी दुनिया में शांति सुखमय आ सकता है। योग की अवधारणा वसुधैव कुटुंबकम की है जिससे वि·ा को शांति मय बनाया जा सके। मौसम वैज्ञानिक व मध्यस्था अधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने पतंजलि के अष्टांग योग के महत्व को बताया। प्रशिक्षक अमरेश पांडेय ने योग के सभी आसनों का योगाभ्यास कराया। महेंद्र वि·ाकर्मा ने बताया योग मानवता के संरक्षण और हर व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए अत्यंत जरूरी है। बिना योग के शांति और विकास संभव नहीं। उक्त अवसर पर किशन गुप्ता, सुजीत गुप्ता, बृजेश गौड़, सूरज राजभर, यशवंत यादव, कलेक्ट्रेट कंपाउंड के पोस्ट मास्टर श्रीराम वि·ाकर्मा, दिव्यांश, हिमांशु उपाध्याय तथा काफी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि योग शिविर कलेक्ट्रेट कैंपस में प्रतिवर्ष संस्था द्वारा आयोजित किया जाता है। फूलचंद भारती ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
No comments