मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म: निसार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के भंडारी स्टेशन पर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट संस्था के दिशा निर्देश पर नि:शुल्क प्याऊ व्यवस्था का आयोजन किया गया। आयोजक निसार अहमद स्काउट प्रशिक्षक ने भंडारी स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के लिये नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था कराया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मडि़याहूं, रोडवेज आदि जगहों पर भी इस तरह का सेवा कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। नर सेवा नारायण सेवा का उत्साहवर्धन करते हुए असहाय, गरीब, लाचार लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिये। प्यासे को पानी पिलाना, गरीब असहाय पीडि़त की सहायता करना स्काउट गाइड का परम उद्देश्य है। यह सेवा इसी तरह आगे भी लगातार जारी रहेगी।
No comments