शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं: दिनेश | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में होनहार किये गये पुरस्कृत
धर्मापुर,जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के कौवापार स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी ने पुरस्कृत किये। जिसमे प्रथम स्थान रिया पाल, द्वितीय स्थान, अनमोल यादव, तृतीय स्थान, रानी यादव को, श्रद्धा मौर्या, निखिल यादव, आँचल मौर्या, प्रिया पाल , सुरेश कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का आरंभ संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ शुरू हुआ। संस्थान के संचालक नितेश यादव ने मुख्य अतिथि दिनेश यादव फौजी का माल्यार्पण करके स्वागत किये। दिनेश यादव ने कहा कि जब से लॉकडाउन लगा था। तब से नितेश यादव गरीब एवं असहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देकर पुनीत कार्य कर रहे है। शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नही है। शिक्षा से ही सामाजिक , आर्थिक, राजनैतिक ज्ञान होगा। संस्थान के संचालक नितेश यादव के इस सराहनीय कार्य मे हर संभव मदद देने का आ·ाासन दिए। गौरतलब है कि नितेश यादव काशी हिंदू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत 5 अगस्त 2020 से गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम समाजवादी शिक्षण संस्थान के माध्यम से कर रहे है। जिसमे उनको नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ ही कापी पेन वितरित किया जाता है। समाजवादी शिक्षण संस्थान का जिले में दो जगह सेंटर संचालित है। दूसरा मुफ्तीगंज ब्लॉक के निशान गांव में संचालित है। समय समय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़े। इस अवसर पर दीपेंद्र यादव, छोटू राजवंशी, सपना , जितेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments