जलालपुर पुलिस ने गांजा संग तीन को किया गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जलालपुर,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत गुरु वार के दिन स्थानीय थाना के उपनिरीक्षक रामविलास तथा कांस्टेबल आनंद सिंह कांस्टेबल सुनील यादव के साथ त्रिलोचन बाजार स्थित नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी जरिए मुखबिर से पता चला कि भाऊपुर गांव की तरफ से एक व्यक्ति गांजा लेकर त्रिलोचन बाजार की तरफ आने वाला है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर वि·ाास करते हुए पुलिस बल द्वारा मुखबिर के इशारे पर रायगंज बाजार के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम प्रमोद सिंह पुत्र स्वर्गीय श्याम नारायण सिंह निवासी जगापुर थाना जलालपुर बताया। उसके कब्जे से एक थैले में रखा 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। इसी क्रम में उप निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल मानस तिवारी, गजानन यादव व विजय मौर्य के साथ कबूलपुर नत्थनपुर गांव मार्ग पर बीरभानपुर नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति तथा संन्दिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे कि दो व्यक्ति कबूलपुर बाजार की तरफ से अपने हाथों में एक एक थैला लिए तेज कदमों से आ रहे थे। पुलिस के रु कने का इशारा मिलते ही वे दोनो भागने लगे जिसपर पुलिस ने दौड़ाकर घेरकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पहले व्यक्ति ने अपना नाम ताहिर अली पुत्र शेख वफ़ाती निवासी राजेपुर तथा दूसरे ने अपना नाम आशुतोष सिंह उर्फ राजू पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी ऊदपुर थाना जलालपुर बताया। दोनों के थैले में रखा 2 किलो 400 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
No comments