भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के होते हैं विकास कार्य: बीपी सरोज | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत जरहिला में सोमवार को प्रधान संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही बताया कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य होता है। भाजपा सरकार गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के हित के लिए कार्य करने वाली सरकार है। पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए श्री सरोज ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए जो भी योजनाएं लागू होती हैं, अब उसका लाभ उन्हें सीधे प्राप्त होता है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को आ·ाासन दिया कि उनके समक्ष आने वाली समस्त समस्याओं का निराकरण अवश्य ही किया जायेगा। इसके पहले कार्यक्रम के शुभारम्भ में स्थानीय ब्लॉक के ग्राम प्रधानों द्वारा सांसद का माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुभाष सोनकर, सुशील यादव, बृजेश सिंह, राजेश कुमार, गुरूवचन सोनकर, तिलकधारी यादव, अखिलेश सोनकर सहित भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सुदशर््ान सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राहुल वि·ाकर्मा, विकास वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य रत्नाकर सिंह ने किया। अन्त में आयोजक एवं प्रधान संघ जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments