दहेज हत्या के आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
महराजगंज,जौनपुर। दहेज हत्या के आरोपी पूर्व प्रधान सास-ससुर एवं पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में 5 जून की रात स्नेहा गौतम पत्नी विनोद कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया था। इस मामले में विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 9 लोगों के विरु द्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में बुधवार को सुबह 8 बजे मुखबिर की सूचना पर महराजगंज पड़ाव पर से थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष शुक्ला एवं पुलिस टीम ने पति विनोद कुमार गौतम, सास पूर्व प्रधान बेबी एवं ससुर राजमणि गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
No comments