नपा अध्यक्षा ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
सफाईकर्मियों को बाटें अंगवस्त्र, अस्पताल में मरीजों को फल वितरित
शाहगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर नपा अध्यक्षा ने केक काटकर व अंगवस्त्र वितरण कर मनाया जन्मोत्सव वही नगर के विभिन्न स्थानों पर केक काटकर खुशी मनाई। इसके बाद राजकीय पुरु ष चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। पार्टी के जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ रूपेश जायसवाल के नेतृत्व में नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित भाजपा नेता श्रवण कुमार सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर उनके लम्बी आयु की कामना की। इसी तरह नगर पालिका परिषद मे चेयरमैन गीता जायसवाल ने सभासदों व पालिका कर्मियों के साथ सभागार में केक काटकर जन्म दिन मनाते हुए पालिका कर्मियों को अंग वस्त्र वितरित किया। तत्पश्चात राजकीय पुरु ष अस्पताल के तीन वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल बेचन सिंह सुनील अग्रहरी (टप्पू) महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता जायसवाल जफर अब्बास क्षेर्मेंद्र सिंह अभिषेक सिंह धीरज पाटिल पंकज सिंह ईशान राम सुशील बागी कैलाश नाथ जायसवाल मनोज पाडेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुजानगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के हिन्दु युवा वाहिनी संगठन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ जी महराज का 50वा जन्मदिन हिन्दु युवा वाहिनी ब्लॉक सुजानगंज इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सिंह के अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में बडे ही धूम धाम पूर्वक केक काटकर मनाया गया । मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री धीरज गुप्ता विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह, चिकित्साध्यक्ष सुजानगंज आरडी सिंह यादव रहे । मुख्य अतिथियों के द्वारा मरीजों में फल वितरण कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया । और उत्कृष्ट कार्य के लिए थानाध्यक्ष सुजानगंज कृष्ण कुमार सिंह और चिकित्साधिकारी आरडी यादव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इसके उपरांत कार्यकर्ताओं के द्वारा मरीजों में फल , बिस्कुट और बिसलेरी पानी का बोतल वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष सुजानगंज नीरज सिंह ने कहा की पर्यावरण दिवस है अत: आज के दिन सभी कार्यकर्ता 10 10 फलदार वृक्ष लगाकर उसको संरक्षित करे ।इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष अंशुल गुप्ता , उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी , मंत्री त्रिशांत शुक्ला , कोषाध्यक्ष बृजेश निषाद , कार्यकारिणी सदस्य विशाल गुप्ता , हिमांशु शुक्ला ,योगेश जायसवाल,राकेश निषाद , दीपक मणि तिवारी , पवन दुबे ,सूरज सिंह , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments