कवि, पत्रकार विनय शर्मा दीप काव्य सृजन रत्नाकर सम्मान से सम्मानित | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। राष्ट्रीय साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था काव्य सृजन के तत्वाधान में रविवार दिनांक 5 जून 2022 साकीनाका स्थित कमलेश पाण्डेय मेमोरियल स्कूल मुंबई के सभागार में एक वृहद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि आदरणीय विनय शर्मा दीप द्वारा लिखित सवैया छंद उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 11वीं व 12 वीं के कोर्स में पढ़ाए जाने के लिए चयन किए जाने की खुशी में काव्य सृजन परिवार ने दीप के सम्मान में यह आयोजन किया।जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महासचिव संजय द्विवेदी ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि विजयपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद ठाकुर एवं फिल्म गीतकार राम स्वरूप साहू उपस्थित थे।संस्थापक अध्यक्ष पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी,आत्मिक श्रीधर मिश्रा एवं सौरभ दत्ता जयंत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कुशल संचालन एड. राजीव मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गीतकार रामस्वरूप साहू के सरस्वती वंदना से हुआ।संस्था के पदाधिकारियों के अलावा मुंबई ठाणे एवं कल्याण से कई रचनाकारों ने भी शिरकत की।काव्य पाठ करने वालों में वरिष्ठ कवि हौसला प्रसाद अन्वेषी, मोतीलाल बजाज,पं.शिव प्रकाश जौनपुरी,माता प्रसाद शर्मा,आनंद पांडे केवल,सौरभ दत्ता जयंत,श्रीमती,रेखा तिवारी,डा रोशनी किरण, "आत्मिक" श्रीधर मिश्र,डा प्रमोद पल्लवित, अनिल कुमार राही,अलका जैन "आनंदी",उषा सक्सेना,राजेंद्र ठाकुर, विजय पाल सिंह,रामस्वरूप साहू , राजीव मिश्र तथा विनय शर्मा दीप, श्रीनाथ शर्मा,राजीव कुमार जैन, विद्यालय प्रबंधक कमलेश पांडे, ओम प्रकाश शर्मा एवं जनहित इंडिया के पत्रकार मुन्ना यादव मयंक प्रमुख थे। अंत में संस्थाध्यक्ष शिवप्रकाश जौनपुरी ने दूर दराज से पधारे सभी रचनाकारों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।संस्था की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा आदरणीय विनय शर्मा दीप को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए प्रशस्ति-पत्र,अंगवस्त्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सभी कवि रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी गोष्ठी 4 घंटे चला। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विजयपाल सिंह ने संस्था को कार्यक्रम करने हेतु स्पीकर,माइक और मशीन दान स्वरूप प्रदान किया।स्वल्पाहार के पश्चात काव्य सृजन परिवार के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का अमूल्य समय देने हेतु आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की विधिवत घोषणा की।
No comments