प्रतिबंधित मांस तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
दो तमंचा समेत 62 किलो मांस बरामद
खेतासराय,जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस टीम के द्वारा मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के रानी मऊ गांव से प्रतिबंधित मांस तस्करी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो के पास से दो तमंचा समेत 62 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार दोपहर करीब 13:20 बजे मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर खेतासराय के रानी मऊ गांव के पास से पाँच शातिर मांस तस्करों नदीम, हलीम उर्फ औवा, आजाद, समीना बानो पत्नी अबुल लैस , नेदा खातून पत्नी नदीम सभी निवासी रानी मऊ को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो अदद तमंचा दो कारतूस तथा 62 किलो मांस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हमारे साथ मोहम्मद आजम , अबूजर , व हलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ भी थे जो भाग गए शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। सभी पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में यजुवेंद्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष, उप निरिक्षक राजेश कुमार मिश्र, उप निरिक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांनिस्टेबल अनंत कुमार यादव, कांनिस्टेबल दिनेश कुमार यादव, कांनिस्टेबल अमरनाथ यादव, कांनिस्टेबल अवनीश पटेल, कांनिस्टेबल अखिलेश मौर्या, कांस्टेबल संदीप कुमार, राजकुमार यादव, महिला कांस्टेबबल अंतिमा सिंह, आशा गुप्ता शामिल रहीं।
No comments