केंद्र सरकार के 8 वर्षों का काम बताने के लिए मुंबई भाजपा का घर-घर चलो अभियान | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हाल ही में अपने आठ वर्ष पूरे किए हैं। इन आठ वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी मुंबईकरों तक पहुंचाने के लिए भाजपा मुंबई घर-घर चलो अभियान चलाएगी। ऐसा वक्तव्य मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढा ने भाजपा मुंबई कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते समय दिया। पत्रकार परिषद के समय मुंबई भाजपा अध्यक्ष के हाथों '8 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण' इस मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी देनेवाली पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान मुंबई भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय, मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई सचिव प्रतिक कर्पे, मीडिया प्रमुख श्वेता परुलेकर व मुंबई प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, निरंजन शेट्टी, अजय सिंह, एड राहुल तिवारी उपस्थित थे।कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मंगल जी ने कहा कि, यह आठ वर्ष भारत का स्वर्णिम काल है। मोदीजी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। घर घर चलो अभियान के अंतर्गत अध्यक्ष, विधायक, सांसद, नगरसेवक, शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख, पदाधिकारी मुंबई के लगभग 40 लाख लोगों से संपर्क करेंगे। ओबीसी मोर्चा, ओबीसी समाज से संबंधित संस्थाओं व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क करेगा। साथ ही पत्रकार, लेखक, फिल्म कलाकार, खिलाड़ियों व अन्य समाज के प्रतिष्ठित 500 लोगों से संपर्क करने की कार्ययोजना है। अनुसूचित मोर्चा ने मुंबई में 75 दलित बस्तियों की पहचान की है, जहां वे संपर्क अभियान चलाएंगे, युवा मोर्चा 'विकास तीर्थ बाइक रैली' के नाम से बाइक रैली निकालेगा। झोपड़पट्टी जनता मोर्चा, हॉकर्स व मजदूरों से संपर्क करेगा। बैनर-होर्डिंग के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया जाएगा।मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि, इस बार मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मुंबई भाजपा की ओर से गणेश चतुर्थी के समय कोकण जाने वाले गणेश भक्तों के लिए विशेष ' मोदी ट्रेन' की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने मुंबई महानगर पालिका चुनाव पर कहा कि, इस बार जनता का शासन, जनता तय करेगी। और महानगर पालिका में भाजपा का झंडा फहराएगा।एवं ओबीसी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महानगर पालिका में भाजपा 27 प्रतिशत ओबीसियों को टिकट देगी। संजय उपाध्याय ने कहा कि, मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई के छह जिलों में "सेवा, सुशासन, गरीबकल्याण" सम्मेलन का आयोजन 10 जून से 20 जून के बीच किया जाएगा। इस सम्मेलन में मोदी सरकार की सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया जाएगा।
No comments