हॉकी पुरूष प्रतियोगिता 21 से 30 जून तक | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। निदेशालय, उप्र, खेल भवन, लखनऊ के कार्यालय के 8 जून के पत्र द्वारा वर्ष 2021-22 में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यान चन्द्र हाकी स्टेडियम, भोपाल, (मध्य प्रदेश) में 21 से 30 जून 2022 तक किया जा रहा है। जिसमें उ प्र अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हाकी पुरूष टीम का प्रशिक्षक तुफैल अहमद, आपूर्ति लिपिक, खाद्य एवं रसद विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, जौनपुर को नामित किया गया है। तुफैल अहमद 19 जून को उप्र अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हाकी पुरूष टीम के साथ मेजर ध्यान चन्द्र हाकी स्टेडियम, भोपाल (मध्य प्रदेश) के लिए लखनऊ से रवाना होगे।
No comments