दो महिलाओं का तीन लाख रूपये का गहना लेकर भाग निकले ठग | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भुवलापट्टी से गहना चमकाने के बहाने साफ ठग 3 लाख का गहना लेकर फरार हो गए। अब पीड़ित पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगा रहा है। उक्त कालोनी के निवासी अवनीश सिंह के घर के आदमियों की अनुपस्थिति में दो युवक अपाचे बाइक से घर पर आए। वे अपने आप को आईएमसी कम्पनी का बताते हुए कहा कि उनकी कम्पनी पीतल के बर्तन, तांबा तथा सोना चांदी साफ करने का केमिकल बेचती है। घर की महिलाओं से बर्तन मांग कर साफ किया।
उसके बाद सास बहू द्वारा पहना गया गहना साफ करने के बहाने एक बर्तन में उतरवा लिया। उसके बाद वे उनसे गर्म पानी लाने को बोले। जब एक महिला पानी लेने गयी तब तक वे बर्तन से गहना निकाल कर भाग निकले। महिलाएं शोर मचायी तब अगल बगल के लोग पहुंचे। तब तक दोनों भाग निकले।
हालांकि थोड़ी दूर पर लगे सीसी कैमरे से दोनों अपाचे बाइक ओर सवार युवकों का प्रिंट आउट निकाल कर पीड़ित थाने पहुंचकर सारी बात तथा उनका हुलिया बताया। अवनीश ने बताया कि उक्त गहने लगभग तीन लाख रुपये के थे। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ठगों को पकड़ने के प्रयास में है।
No comments